Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन, सरयू तट पर की आरती, हनुमानगढ़ी भी पहुंचीं

By अंकित सिंह | May 01, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की पूजा की। द्रौपदी मुर्मू अयोध्या जाने वाली तीसरी राष्ट्रपति हैं और अपने पूर्ववर्ती राम नाथ कोविंद के बाद राम लला के दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने 2021 में देवता की पूजा की थी। राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने भी 1983 में अयोध्या का दौरा किया था। तब उन्होंने हनुमान गढ़ी और कनक भवन में प्रार्थना की थी। राष्ट्रपति को श्री राम जन्मभूमि मंदिर की एक लघु प्रतिकृति और राम लला की मूर्ति की एक फ़्रेमयुक्त तस्वीर भेंट की गई।

इसे भी पढ़ें: LokSabha Elections 2024: मेनका गांधी, निरहुआ, धर्मेन्द्र यादव सहित कई दिग्गजों ने किया नामांकन

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक हैंडल से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, अयोध्या में दर्शन किए और पूजा की।’’ इससे पहले राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।’’ बाइस जनवरी को हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह पहली बार है कि राष्ट्रपति अयोध्या का दौरा कर रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर आरती में शामिल हुईं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक

Delhi के निहाल विहार में पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी विकास फरार