राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी के बैंक खाते पर लगी रोक हटाने वाली याचिका पर सुनवाई 9 सितंबर को

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

अयोध्या, एक सितंबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या की एक अदालत ने मंगलवार को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में एक आरोपी की ओर से बैंक खाते में लेन-देन पर लगी रोक को हटाने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई नौ सितंबर तक टाल दी। आरोपी के वकील ने यह जानकारी दी। यह याचिका भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी सुभाष श्रीवास्तव ने दायर की है।

सिंह के अनुसार, संबंधित खाता केनरा बैंक में है और उसमें श्रीवास्तव की पेंशन आती है, जिससे उनके परिवार का खर्च चलता है। बचाव पक्ष ने अदालत से खाते पर लगी रोक को हटाने की अनुमति देने का अनुरोध किया और कहा कि पुलिस अब तक अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकी है। वकील ने बताया कि अदालत ने मंगलवार को याचिका पर कोई आदेश पारित नहीं किया और मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ सितंबर की तारीख तय की।

सिंह ने दावा किया कि मामले में पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं।

प्रमुख खबरें

विजयन CMRL मामले में प्रारंभिक जांच का UDF का फैसला सही था: के मुरलीधरन

Famous Temple: हरिद्वार के Kankhal स्थित Daksheshwar Mahadev मंदिर से जुड़ा है माता सती का इतिहास

EAAA India Alternatives का IPO 26 अक्टूबर को आएगा, Edelweiss समूह बेचेगा हिस्सेदारी

SLMG Beverages का 20000 करोड़ का रेवेन्यू लक्ष्य, तीन-चार साल में IPO की तैयारी