Ayodhya Ram Temple| राम मंदिर में होगा 14 फीट चौड़ा परकोटा, भव्य मंदिर में है 392 खंबे, यह है राम मंदिर का पूरा प्लान

By रितिका कमठान | Dec 27, 2023

अयोध्या में बने रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले मंदिर में जोरों पर तैयारी की जा रही है। राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम से पहले 27 दिसंबर को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मानचित्र के बारे में जानकारी साझा की है। चंपत राय ने एक वीडियो के जरिए पूरे मंदिर का नक्शा सामने रखा है। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण 70 एकड़ भूमि के उत्तरी भाग पर हो रहा है जहां तीन मंजिला मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है। मंदिर की भूतल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि पहली मंजिल में कार्य जारी है।

चंपत राय ने बताया कि मंदिर में नृत्य, रंग, सभा, प्रार्थना और कीर्तन करने के लिए मंडप बनाए गए हैं। मंदिर की प्लिंथ तक पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियों को चढ़ना होगा। मंदिर के चारों तरफ आयात कर पर कोटा बनाया गया है जिसकी लंबाई 732 मीटर और 14 फीट चौड़ाई है। बता दे की मंदिर के चारों ओर आयात कर पर होता है जिसके चारों कोनों पर भगवान सूर्य, गणपति भगवान गणपति, भगवान शिव, मां अन्नपूर्णा, भगवान हनुमान, समेत वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषाद राज, माता शबरी और देवी अहिल्या के मंदिर का निर्माण होना है। भव्य मंदिर में एक आयताकार परिधि परकोटा होगा। ऐसी संरचना आम तौर पर दक्षिण भारत के मंदिरों में देखने को मिलती है।

बनाया गया आत्मनिर्भर परिसर
राम मंदिर परिसर के क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों को लगाया जाएगा। मंदिर में खुद के सीवेज तथा जल शोधन संयंत्र, एक दमकल चौकी एवं विशिष्ट बिजली लाइन जैसी सुविधाओं के साथ आत्मनिर्भर होगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि 70 एकड़ परिसर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हरित क्षेत्र में ऐसे हिस्से शामिल हैं, जो बहुत घने हैं और इसके कुछ हिस्सों में सूरज की रोशनी भी मुश्किल से ही नीचे पहुंच पाती है।’’ हरित क्षेत्र में लगभग 600 मौजूदा पेड़ संरक्षित किए गए हैं। राय ने कहा कि मंदिर परिसर में एक दमकल चौकी भी होगी, जो भूमिगत जलाशय से पानी का इस्तेमाल करने में सक्षम होगी। 

मंदिर की एक मनोरम तस्वीर ट्रस्ट के कार्यालय की लॉबी में प्रदर्शित की गई है। मंदिर का निर्माण इस तरह किया गया है कि मंदिर में प्रवेश पूर्व की ओर से होगा और निकास दक्षिण की ओर से होगा। संपूर्ण मंदिर का ढांचा कुल मिलाकर तीन मंजिला होगा।’’ मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए पर्यटक पूर्वी दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़ेंगे। 

वहीं, अयोध्या के कुबेर टीला पर जटायु की मूर्ति स्थापित की गई है। राय ने कहा, ‘‘कुबेर टीला पर मौजूद एक प्राचीन शिव मंदिर का भी पुनरुद्धार किया गया है।’’ मंदिर का पहला चरण पूरा होने वाला है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के रामकोट स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय का दौरा किया।  

प्रमुख खबरें

UP में 50 हजार छात्राओं को Scooty देंगे CM Yogi Adityanath, अक्टूबर में वितरण

Asian Games में जगह की कमी, OCA ने भारत समेत अन्य देशों को दल सीमित रखने को कहा

Top 10 Breaking News 26 August 2026 | Islamabad Hospital Fire | Operation Economic Outcast | US-Saudi Nuclear Deal | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Akhilesh Yadav का ऐलान: 2027 UP Election में महिलाओं को BJP से ज्यादा टिकट देगी सपा