Ayodhya Ram Mandir| रामलला के दर्शन करने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भीड़ के कारण एंट्री पर लगी रोक, बंद किए गए प्रवेश द्वार

By रितिका कमठान | Jan 23, 2024

अयोध्या में बनें राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के कारण मंदिर में एंट्री बंद कर दी गई। श्रद्धालुओं को राम मंदिर की प्रवेश द्वार पर रोका जा रहा है क्योंकि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बहुत अधिक भीड़ हो गई है। मंदिर की गर्भ ग्रह में श्रद्धालुओं का तांता लगातार लगा हुआ है। बता दें कि 22 जनवरी को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का उद्घाटन किया है जिसके बाद श्रद्धालु श्री राम लला के दर्शन करने के लिए उतावले हो रहे थे। यही कारण है कि मंदिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई है। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक हो गई है कि पुलिस प्रशासन को भीड़ को मैनेज करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैरा मिलीट्री फोर्स को भी रामलला के मंदिर के बाहर व्यवस्था करने के लिए लगाया गया है। मंदिर में भीड़ इतनी अधिक थी की प्रवेश बंद किया गया। मगर इस दौरान बाहर निकलने का रास्ता खुला हुआ था।

श्रद्धालुओं का कहना है कि अगर हम शांति से चलेंगे तो हमें एंट्री जल्दी मिल जाएगी। बता दें कि मंदिर में एंट्री के लिए लंबी कतार लगी हुई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन भी लगातार इंतजाम करने में लगा हुआ है। गौरतलब है कि सोमवार को जब श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई तो इस मौके पर देश भर में उत्सव का माहौल बना रहा। देश भर में विभिन्न मंदिरों में भगवान राम को समर्पित गीत और भजन सुनाए गए। इस दौरान विशेष पूजा अर्चना भी की गई। देशभर में बड़े स्तर पर भंडारों का भी आयोजन हुआ।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल