Ayodhya Ram Temple में दान की निगरानी सख्त, 360 degree कैमरों से रखी जा रही नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने श्रद्धालुओं के दान-चढ़ावे, की निगरानी सख्त कर दी है तथा संग्रह के हर चरण और गिनती की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। न्यास के महंत दिनेन्द्र दास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दास ने बताया कि 25 जुलाई से नयी व्यवस्था लागू की गई है जिसमें दान के रखरखाव की पूरी शृंखला-दान पेटियों को खाली करने से लेकर गणना कक्ष तक में गिनती और आगे की प्रक्रिया सतत कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी।

इसके लिए दो पेशेवर वीडियोग्राफर तैनात किए गए हैं।” उन्होंने कहा, “वहीं निगरानी टीम में दो बैंक कर्मचारी, न्यास के दो प्रतिनिधि, दो निजी सुरक्षा कर्मी और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। दान से भरी पेटी जब गणना कक्ष में पहुंचाई जाती है तो भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी उस पर सील लगाते हैं जिससे यह प्रक्रिया अधिक विश्वसनीय बन जाती है।” उन्होंने कहा, ‘‘दान की गणना वाले कक्ष में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब राम मंदिर में एक पैसा भी इधर से उधर नहीं जा सकता.. सबकुछ सुरक्षित है।

न्यास आगे भी इस व्यवस्था में सुधार करना जारी रखेगा।’’ उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन सख्त हो जाए तो चोरी अपने आप रुक जाएगी। न्यास में हाल ही में हुए बदलाव पर दास ने कहा कि न्यास की बैठक में लिए गए सभी निर्णय सभी को स्वीकार होंगे। उन्होंने कहा कि सावन मास में झूला उत्सव सहित धार्मिक परंपराएं पूर्व की तरह जारी रहेंगी।

राम मंदिर में चढावे की कथित चोरी की घटना के बाद विशेष जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कई लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Khelo India योजना के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने 29,000 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी

Jaipur: छात्र संघ चुनाव की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन

Modis MasterStroke : Union Cabinet ने Samudra Manthan Scheme को दी मंजूरी, PM Kisan Scheme को मिला 5 साल का विस्तार

RBI ने बैंकों को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं वाले जिलों में नोट जांचने की मशीनें लगाने का निर्देश दिया