Ayodhya Rape Case: पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलेगा भाजपा प्रतिनिधिमंडल, पार्टी नेतृत्व को सौंपेगा रिपोर्ट

By अंकित सिंह | Aug 03, 2024

राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद और यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल 12 वर्षीय लड़की के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए रविवार को अयोध्या पहुंचेगा, जिसके साथ समाजवादी पार्टी के एक सदस्य सहित दो लोगों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। वे पूरे मामले की रिपोर्ट भी पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। 

सपा नेता और अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने भी कहा कि सच्चाई का पता लगाया जाना चाहिए और किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां तक ​​इस घटना की बात है तो यह बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है। इस घटना में शामिल सभी लोगों की जांच होनी चाहिए, सच्चाई का पता लगाना चाहिए और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई होनी चाहिए...और जहां तक ​​पीड़िता का सवाल है, हमारी पार्टी पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़ी है। 

इसे भी पढ़ें: सपा का मतलब गुंडागर्दी और अपराध को संरक्षण, अखिलेश यादव पर हमलावर हुए केशव प्रसाद मौर्य

विधानसभा में बोलते हुए, आदित्यनाथ ने दावा किया कि मोइद खान समाजवादी पार्टी (सपा) से थे। उन्होंने कहा, "मोइद खान समाजवादी पार्टी से हैं और अयोध्या सांसद की टीम के सदस्य हैं। उन्हें 12 साल की बच्ची से बलात्कार के मामले में शामिल पाया गया है। समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।"पुलिस ने मामले के सिलसिले में 30 जुलाई को बेकरी मालिक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को पूराकलंदर इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस के सूत्रों ने कहा कि इस जोड़े ने दो महीने पहले लड़की के साथ बलात्कार किया और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया। घटना तब सामने आई जब हाल ही में मेडिकल जांच से पता चला कि पीड़िता गर्भवती थी।

प्रमुख खबरें

वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण पर बड़ा अपडेट, UMEED Portal पर दर्ज हुईं 7.99 लाख से अधिक संपत्तियां

Student Protests के बीच सरकार का बड़ा कदम, Jitendra Singh बोले - कहीं भी बैठकर करें Dialogue, समाधान को तैयार

Bangladesh News: शेख हसीना से संपर्क की खबरों ने बढ़ाई बेचैनी, मुश्किल में President Mohammed Shahabuddin की कुर्सी

Co-Op in Canada: कनाडा में पढ़ाई के साथ शानदार Salary और Job का मौका, जानें क्या है Co-op Program