अयोध्या: संतों ने बॉलीवुड कलाकारों द्वारा की जाने वाली रामलीला के आयोजन पर रोक की मांग उठायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

अयोध्या के संतों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि अगले महीने यहां बॉलीवुड कलाकारों द्वारा की जाने वाली रामलीला के आयोजन पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।

संतों ने कहा कि पारंपरिक रामलीला करने वाले कलाकार अपने जीवन में नैतिक और धार्मिक अनुशासन का पालन करते हैं। अयोध्या के मंदिर बड़ा भक्त माल पर यहां के करीब 100 संतों की बैठक में यह मांग की गई।

स्थानीय हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत धर्मदास ने कहा कि अयोध्या में रामलीला की एक विशेष परंपरा है और वे भगवान राम, सीता और अन्य के चरित्रों का प्रदर्शन करने वाले लोगों से आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने कहा, हम ऐसे बॉलीवुड अभिनेताओं से आशीर्वाद नहीं ले सकते जो धार्मिक अनुशासन का पालन नहीं करते हैं।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन