अयोध्या फैसला: मुरली मनोहर जोशी ने कहा- फैसले का अनुपालन जल्द से जल्द करना चाहिये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने शनिवार को अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को सभी पक्षों से स्वीकार करने की अपील करते हुये कहा है कि फैसले का अनुपालन जल्द से जल्द किया जाना चाहिये। 

जोशी ने अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने वर्षों से चल रहे विवाद का पटाक्षेप किया है। इस फैसले को सर्वमान्य और सर्वस्वीकार्य रूप में देखते हुये इसका पालन किया जाना चाहिये।’’ जोशी ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ द्वारा सुनाये गये इस फैसले को पंचपरमेश्वर का आदेश बताते हुये देशवासियों से अपील की है कि पंच परमेश्वर का आदेश मानकर इसे सभी लोग स्वीकार करें।’’ उन्होंने सुझाव दिया कि इस फैसले का अनुपालन जल्द से जल्द किया जाना चाहिये। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या मामला: मायावती ने कहा- उच्चतम न्यायालय के फैसले का सभी पक्ष करें सम्मान

उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने शनिवार को सर्वसम्मति से अपने फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण की राहें खोल दीं और उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी में एक ‘‘प्रमुख’’ जगह पर नयी मस्जिद के निर्माण के लिये पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को आवंटित करने का केंद्र को निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट