श्रीराम पूजन के लिए अयोध्या जाएगी उज्जैन के महाकाल की भस्म

By दिनेश शुक्ल | Jul 24, 2020

उज्जैन। राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को होने वाले पूजन के लिए उज्जैन स्थित बाबा महाकाल की भस्म भेजी जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या पहुँच रहे है। प्रधानमंत्री मोदी सातों पुरियों, 12 ज्योतिर्लिंग, 51 शक्तिपीठ की मिट्‌टी से मंदिर निर्माण के लिए पूजन करेंगे। जिसके नींव निर्माण के लिए उज्जैन के महाकाल वन से मिट्टी और विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की भस्म भी पूजन के लिए अयोध्या पहुंचाई जाएगी।  आह्वान अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि संभवत 2 या 3 तारीख को उज्जैन शिप्रा नदी में स्नान, ध्यान, पूजन-अर्चन के बाद महाकाल वन से मिट्टी और महाकाल मंदिर से भस्म लेकर अयोध्या रवाना होंगे।

महामंडलेश्वर आचार्य शेखर ने कहा कि उज्जैन वासी यहां की मिट्‌टी भगवान राम की जन्मस्थली पर पहुंचाने जा रहे हैं। साधू-संत ही इसकी पहल कर रहे हैं। रामजन्म भूमि को पाने के लिए 500 सालों में 70 युद्ध हुए और हजारों की संख्या में हिंदू भक्त काल को प्राप्त हुए। उन्होनें कहा कि महाकाल वन के किसी भी शुभ स्थान से मिट्‌टी लेकर हम 5 अगस्त के पहले राम जन्मभूमि अयोध्या मिट्टी को पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आचार्य ने बताया कि भगवान महाकाल की भस्म भगवान राम को बहुत प्रिय है, इसलिए महाकाल वन की मिट्टी के साथ ही विल्व पत्र और भस्म भी पहुंचाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर