पिशाच की भूमिका निभाएंगे आयुष्मान खुराना, वैम्पायर में मासूमों का खून पीकर समांथा के संग करेंगे रोमांस?

By रेनू तिवारी | Nov 15, 2022

बॉलीवुड इस समय इस स्थिति में है उसका असर आयुष्मान खुराना की फिल्मों पर पड़ा हैं। आयुष्मान खुराना की हाल ही में रिलीज डॉक्टर जी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। हालिया रिलीज भले ही न चली हो लेकिन आयुष्मान खुराना ने अपने करियर में दमदार हिट फिल्में दी हैं जिसके दम पर उनके पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इस लाइन में अब एक फिल्म और जुड़ गयी हैं। जी हां आयुष्मान खुराना फिल्म 'वैम्पायर' में सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: फिल्मों से संन्यास लेने की कगार पर आमिर खान? 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद एक्टर ने किया ये बड़ा ऐलान

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने फिल्म निर्माता दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'वैम्पायर' के साथ जुड़ने का संकेत दिया है। ऐसी अटकलें हैं कि अमर कौशिक की 'स्त्री' (2018) के साथ शुरू हुई फ्रेंचाइजी का विस्तार 'वैम्पायर' के साथ होगा, जिसमें आयुष्मान और सामंथा रुथ प्रभु होंगे। फिल्म की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर आयुष्मान ने कहा कि निर्माता जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा करेंगे। दिनेश विजान और अमर कौशिक एक डरावनी दुनिया बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत ही रोचक और पेचीदा है और यह भारतीय दर्शकों के लिए बहुत नया है। इसलिए देखते हैं कि यह कब होता है और हम जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill ने Sara Ali Khan संग रिलेशन पर लगाई मुहर, कहा- सारा दा सारा सच बता दिया

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने पहले विजान और कौशिक के साथ 2019 की ब्लॉकबस्टर "बाला" में काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वैम्पायर' राजस्थान की लोककथाओं पर आधारित होगी। आयुष्मान एक पिशाच की भूमिका निभाएंगे, जबकि सामंथा एक राजकुमारी की भूमिका निभाएंगी। अपनी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' की रिलीज की तैयारी कर रहे आयुष्मान 'ड्रीम गर्ल 2' में भी नजर आएंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ