आजाद ने बांग्लादेश में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों को वापस लाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

जम्मू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने बांग्लादेश में फंसे जम्मू-कश्मीर के कई छात्रों को जल्द वापस लाने की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि उन्होंने यह मुद्दा विदेश मंत्री एस जयशंकर और इस केंद्रशासित प्रदेश के उप राज्यपाल जीसी मुर्मू के समक्ष उठाया है।

आजाद ने यह भी कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के कई छात्रों, छोटे कारोबारियों और मजदूरों के हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में फंसे होने का मुद्दा भी मुर्मू और संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उठाया है तथा सबने इनकी वापसी के लिए जल्द व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें: ज्यादातर विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री को लॉकडाउन बढ़ाने का दिया सुझाव: आजाद

उनके मुताबिक विदेश मंत्री जयशंकर ने छात्रों को बांग्लादेश से वापस लाने की इच्छा प्रकट की है। उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल ने भी कहा कि वह छात्रों को वापस लाने की अनुमति देंगे।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल