आजादी मार्च के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ को लेकर इमरान खान समेत कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस ने आगजनी और तोड़फोड़ के दो अलग-अलग मामलों में वाद दर्ज किये। इन आरोपों को इस्लामाबाद में बुधवार रात आजादी रैली के दौरान पीटीआई समर्थकों द्वारा कई जगहों पर आग लगाये जाने की घटनाओं से जोड़ा गया है। पहले मामले में जिन्ना एवेन्यू पर आगजनी और तोड़फोड़ को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि शहर के एक्सप्रेस चौक इलाके में आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा