आजम खां ने जया प्रदा पर फिर की आपत्तिजनक टिप्पणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

रामपुर। विवादित बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले वरिष्ठ सपा नेता और सांसद आजम खां ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा नेता जया प्रदा की तरफ आपत्तिजनक इशारा करते हुए कहा है कि अश्लीलता को सम्मान देने वाला समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता। खां ने रविवार रात को आयोजित एक कार्यक्रम में जया की तरफ इशारा करते हुए उनके बारे में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने नाम लिये बगैर कहा  मैं ... लफ्ज खासतौर पर इस्तेमाल कर रहा हूं और लोग जान रहे हैं कि यह लफ्ज कहां जाकर लग रहा है। जिस समाज में इस लफ्ज को मोहतरम (सम्मानजनक) मान लिया जाएगा, क्या तरक्की करेगा वह समाज? वह कैसे सिर उठाकर चलेगा? 

इसे भी पढ़ें: आजम खान ने हिन्दुस्तान को बताया बेहतरीन इंसान, बोले- इसे बेहतरीन बने रहना चाहिए

उन्होंने कहा शरीफों की इज्जत वो लोग उतारेंगे? लोग रास्ते बताएंगे? ऐसे लोग, अपने आपको देवी-देवता बनाएंगे? हमारे मरे हुए मां-बाप तीन दिन तक टेलीविजन पर डिस्कस होंगे? देखा आपने, अंजाम क्या हुआ? कितनी दौलत खर्च हुई, कितनी ताकत लगायी गयी। कहते थे कि आजम खां जीत गया तो जड़ से नाक निकल जाएगी। खां ने कहा  क्या हम इतने बुरे हैं, सिर्फ इसलिये कि हम बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। हम बच्चों के हाथ में कलम देना चाहते हैं। हम उन्हें एक बाइज्जत जिंदगी देना चाहते हैं? लोग सिर्फ हमारे बच्चों से साइकिल के पंक्चर जुड़वाना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि वो बच्चे भी कुर्सियों पर बैठें। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जया को पराजित करने वाले खां ने चुनाव के दौरान भी अपनी प्रतिद्वंद्वी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसकी वजह से चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे के लिये रोक लगा दी थी।

प्रमुख खबरें

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card