आजम खान की जितनी निंदा की जाए कम हैः चिराग पासवान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

प्रयागराज। केंद्र में सत्तारूढ राजग की घटक दल- लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने हाल ही में संसद में सपा सांसद आजम खान द्वारा भाजपा नेता रमा देवी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के बारे में शनिवार को यहां कहा कि आजम खान की जितनी निंदा की जाए कम है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने कहा, “हमने अपनी पार्टी की तरफ से मांग की है कि आजम खान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिस तरह से अमर्यादित भाषा का उन्होंने (आजम खान) इस्तेमाल किया है, मुझे उम्मीद है कि लोकसभा अध्यक्ष उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।”

इसे भी पढ़ें: कपड़ा क्षेत्र के उद्यमियों ने कहा, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध का फायदा उठा सकता है भारत

उल्लेखनीय है कि गत 21 जुलाई को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रामचंद्र पासवान का निधन हो गया था। इससे एक सप्ताह पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रामचंद्र पासवान, रामविलास पासवान के सबसे छोटे भाई थे।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद