B से बीड़ी और बिहार... केरल कांग्रेस का एक ट्वीट और मच गया चौतरफा बवाल

By अंकित सिंह | Sep 05, 2025

कांग्रेस की केरल इकाई ने केंद्र सरकार के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों पर एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। अब हटा दी गई एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस ने तंबाकू उत्पाद पर जीएसटी कटौती का हवाला देते हुए कहा कि बीड़ी और बिहार बी से शुरू होते हैं और "इसे अब पाप नहीं माना जा सकता। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने इसे पूरे बिहार का अपमान बताया। उन्होंने लिखा कि पहले हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजनीय माताजी का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान - यही कांग्रेस का असली चरित्र है, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है।

गृह राज्य मंत्री और बिहार से भाजपा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि देश भर के कांग्रेस नेता और बिहार के सभी राजद नेता बिहारियों का अपमान करने में आनंद लेते हैं। उन्हें बिहारियों और बिहारी गौरव को अपमानित करने में गर्व होता है। बिहार के लोग ऐसे सभी लोगों को सबक सिखाएंगे जो बिहारियों और उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाते हैं... वे (राहुल गांधी और तेजस्वी यादव) (इस बारे में) क्या कहेंगे, वे ही हैं जो उनसे यह सब कहलवाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर पुनपुन नदी पर केबल ब्रिज तैयार

बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहारियों के ऐसे अपमान का जवाब पूरा देश देगा। बिहार माँ भारती की संतानों के गौरव का प्रतीक रहा है। लोगों को यह ज्ञान नहीं है कि बिहार अखंड भारत का निर्माता रहा है, यह ज्ञान-विज्ञान की भूमि रही है और यह कई धर्मों की उद्गम भूमि है...बिहार पर सवाल उठाकर वे पूरे देश पर सवाल उठा रहे हैं। देश पर सवाल उठाने वाले देशद्रोही हैं...किसी भी राज्य पर सवाल उठाने वाले और उसका अपमान करने वाले माँ भारती की संतान नहीं हो सकते। ऐसे लोग सज़ा के हक़दार हैं, कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज, 2008 के बाद सितंबर की सबसे ठंडी सुबह

Imran Khan समर्थकों के मार्च से पहले Islamabad में रास्तों पर रखे गए शिपिंग कंटेनर

World Heart Federation के पूर्व अध्यक्ष ने शुरू किया था World Heart Day, साल 2000 में हुआ था पहला आयोजन

Ujjain में Shahi Masjid का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा