सभी को अपने नाम पर गर्व होना चाहिए..... Yogi Government के आदेश की निंदा करने वालों पर Baba Ramdev का कटाक्ष

By एकता | Jul 21, 2024

उत्तर प्रदेश सरकार के हाल ही में लिए गए एक फैसले की देशभर में चर्चा हो रही है। दरअसल, योगी सरकार ने कांवर यात्रा के मार्ग पर लगने वाली सभी दुकानों पर उनके मालिकों के नाम प्रदर्शित करने का निर्देश दिया था। सरकार के इस फैसले का उनकी खुद की सहयोगी पार्टियों और विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। अब इस नेमप्लेट विवाद पर योग गुरु बाबा रामदेव का बयान भी आ गया है। उन्होंने योगी सरकार के आदेश की निंदा करने वालों पर कटाक्ष किया है।

बाबा रामदेव ने कहा, 'अगर रामदेव को अपनी पहचान बताने में कोई दिक्कत नहीं है, तो रहमान को अपनी पहचान बताने में क्या दिक्कत होनी चाहिए? हर किसी को अपने नाम पर गर्व होना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'नाम छिपाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ काम में शुद्धता की जरूरत है। अगर हमारा काम शुद्ध है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम हिंदू हैं, मुस्लिम हैं या किसी और समुदाय से हैं।'

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Jammu Terror Attacks, Russia-Ukraine, Israel-Hamas और China-US से संबंधित मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार को, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया कि तीर्थयात्रियों की आस्था की पवित्रता बनाए रखने के लिए कांवर मार्गों पर खाद्य और पेय पदार्थों की दुकानों पर संचालक/मालिक का नाम और पहचान प्रदर्शित की जानी चाहिए। साथ ही हलाल-प्रमाणित उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में कांवर यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी दुकानों पर आईडी कार्ड के उपयोग को लागू करने के कदम के परिणामस्वरूप भाजपा और विपक्ष के बीच राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई है।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू