Maharashtra Election | 'मुझ पर विश्वास करने के लिए अजीत पवार का शुक्रिया', ये कहते हुए NCP में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान

By रेनू तिवारी | Oct 25, 2024

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने शुक्रवार को सात अतिरिक्त उम्मीदवारों की घोषणा की, जिससे उनके नामांकनों की कुल संख्या 45 हो गई। पार्टी ने मुंबई से दो उम्मीदवारों जीशान सिद्दीकी और सना मलिक को मैदान में उतारने का फैसला किया है। दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे सिद्दीकी वांद्रे ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। एनसीपी नेता नवाब मलिक की बेटी मलिक अणुशक्ति नगर सीट से चुनाव लड़ेंगी। सिद्दीकी, जो पहले कांग्रेस में थे, आज (25 अक्टूबर) आधिकारिक तौर पर एनसीपी के अजीत पवार गुट में शामिल हो गए और उन्हें वंद्रे ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया।

एनसीपी में शामिल होने के तुरंत बाद, जीशान सिद्दीकी ने पार्टी प्रमुख अजीत पवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक दिन है। मैं अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे का आभारी हूं कि उन्होंने इन कठिन समय में मुझ पर विश्वास किया।"

सिद्दीकी ने कहा, "मुझे बांद्रा ईस्ट से नामांकन मिला है; मुझे पूरा विश्वास है कि सभी लोगों के प्यार और समर्थन से मैं वांद्रे ईस्ट से एक बार फिर जीत दर्ज करूंगा।"

निशिकांत भोसले पाटिल, संजयकाका पाटिल भी एनसीपी में शामिल हुए

सिद्दीकी के अलावा, पूर्व भाजपा नेता निशिकांत भोसले पाटिल, संजयकाका पाटिल और प्रताप पाटिल चिखलीकर भी आज उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजीत पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक : बेलेकेरी लौह अयस्क अवैध निर्यात मामले में कांग्रेस विधायक दोषी करार

निशिकांत भोसले को इस्लामपुर से एनसीपी उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि संजय काका पाटिल को तासगांव से पार्टी उम्मीदवार और प्रताप पाटिल चिखलीकर को लोहा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि एनसीपी में शामिल होने के अपने फैसले पर बात करते हुए निशिकांत भोसले पाटिल ने कहा, "मैं अपने नेता देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर आज एनसीपी में शामिल हो गया हूं। मुझे भाजपा से एनसीपी में जाना पड़ा क्योंकि इस्लामपुर विधानसभा सीट एनसीपी के पास चली गई थी। मैं एनसीपी के टिकट पर इस्लामपुर सीट से चुनाव जीतूंगा।"

प्रमुख खबरें

New Zealand के खिलाफ T20I सीरीज जीतकर Naman Dhir बने Impact Player of the Series

Rahul Gandhi संसद में बहस से भागेंगे, Parliament Special Session पर बोले Amit Shah

Shivraj Singh Chouhan ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाने के दिए निर्देश

US और Iran बातचीत की उम्मीद से Crude Oil के दाम 4 फीसदी से ज्यादा गिरे