बाबर आजम को भरोसा, सेमीफाइनल में होगी पाकिस्तान की एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2019

बर्मिंघम। बाबर आजम ने बुधवार को न्यूजीलैंड की मजबूत टीम के खिलाफ जीत के बाद कहा कि पाकिस्तान को यकीन है कि वे अपने बाकी बचे मैच जीतकर विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बना सकते हैं। आजम ने नाबाद 101 रन की पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड के 238 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने चार विकेट पर 241 रन बनाकर जीत दर्ज की। विश्व कप में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने अपने पहले पांच में से तीन मैच गंवाए और सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर सकी थी जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा।

इसे भी पढ़ें: जल्द ही विराट कोहली की बराबरी कर सकते है पाकिस्तान के बाबर आजम

गत चैंपियन आस्ट्रेलिया एकमात्र टीम है जो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा है जबकि न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड शीर्ष चार में शामिल हैं। आजम ने कहा कि उनकी भूमिका पारी के अंत तक बल्लेबाजी करने की है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पारी के अंत तक बल्लेबाजी की भूमिका दी गई है और अन्य खिलाड़ियों को मेरे साथ बल्लेबाजी करनी होगी। इसने अच्छा काम किया है क्योंकि (मोहम्मद) हफीज और इसके बाद हारिस (सोहेल) ने अच्छी बल्लेबाजी करके साझेदारी बनाई।’’ आजम ने कहा कि उनका लक्ष्य दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनना है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal