बाबर आजम के वकील ने महिला पर अपने मुवक्किल को ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

कराची। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के वकील ने लाहौर की हमीजा मुख्तार पर आरोप लगाए हैं कि उसने यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और प्रताड़ना के आरोप वापस लेने के लिए इस शीर्ष क्रिकेटर को ब्लैकमेल किया और एक करोड़ रुपये की मांग की। बुधवार को लाहौर में सत्र अदालत में सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि हमीजा ने सुनवाई को लंबा खींचने के लिए देरी करने की रणनीति अपनाई है जिससे कि वह बाबर को ब्लैकमेल कर सके। बाबर अभी राष्ट्रीय टीम के साथ न्यूजीलैंड में है।

इसे भी पढ़ें: बीसीसीआई एजीएम में मदन लाल की अगुआई वाली सीएसी के कार्यकाल के बढ़ने की उम्मीद

वकील ने अदालत से कहा, ‘‘वह मेरे मुवक्किल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है क्योंकि उसे पता है कि वह जानी मानी हस्ती है।’’ उन्होंने साथ ही सत्र अदालत के न्यायाधीश से आग्रह किया कि वह हमीजा के वकील को बुलाएं और इस मामले में जिरह पूरी करने का निर्देश दें। अदालत ने बाद में सुनवाई स्थगित कर दी और हमीजा के वकील को पेश होने और जिरह पूरी करने के निर्देश जारी किए।

प्रमुख खबरें

Doping Test में फेल होने के बाद थाई Badminton स्टार Pitchamon Opatniputh निलंबित

Assam में ISRO के उन्नत रडार अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास, अंतरिक्ष मलबे पर रहेगी नजर

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA