बिग बैश लीग 2025 में Babar Azam को मिलती है IPL के अनकैप्ड खिलाड़ी से भी कम सैलरी

By Kusum | Aug 25, 2025

14 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया की लीग बिग बैश लीग 2025-26 का आगाज होगा। इस लीग का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। बिग बैश लीग में पाकिस्तान के खिलाड़ी बाबर आजम भी खेलते हुए दिखेंगे। इस लीग के शुरू होने से पहले प्लेयर ड्राफ्ट होता है लेकिन प्री साइनंग ड्राफ्ट के तहत सिडनी सिक्सर्स ने बाबर आजम को अपनी टीम में शामिल किया है। लेकिन इस लीग में बाबर आजम की सैलरी जानकर हर कोई हैरान है। 

प्लेटिनम- 4,20,000 यूएस डॉलर

गोल्ड- 300,000 यूएस डॉलर

सिल्वर- 200,000 यूएस डॉलर

ब्रॉन्ज- 1,00,000 तक यूएस डॉलर

बीबीएल में बाबर आजम को प्लेटिनम कैटेगी में साइन किया गया है। इसलिए इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को ये लीग खेलने के लिए 4,20,000 यूएस डॉलर तक मिल सकते हैं भारतीय रुपये के अनुसार उन्हें 3.68 करोड़ रुपये के बराबर है। 

वहीं आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने खूब बेहतरीन बल्लेबाजी की। इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था जो कि बीबीएल में प्लेटिनम खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी से भी ज्यादा है। अभी तक प्रियांश आर्या को भारतीय टीम में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है