कंगना रनौत के समर्थन में आयी बबीता फोगाट, बॉलीवुड की चुप्पी पर उठाए सवाल

By रेनू तिवारी | Sep 11, 2020

रेसलर बबीता फोगट ने एक्ट्रेस कंगना रनौत का सपोर्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि पूरा हिंदूस्तान अपनी बहन के साथ है। 9 सितंबर को कथित तौर शिवसेना के इशारे पर कंगना रनौत के घर पर बुल्डोजर चला दिया गया। इस एक्शन के बाद हर तरफ हंगामा मच गया। कंगना ने बांद्रा मे एक आवास को अपना ऑफिस बना रखा था। मुंबई में कार्यालय को कथित संरचनात्मक उल्लंघन के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा बुधवार को आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया गया था। पहलवान ने महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाई और बॉलीवुड के 'अवार्ड व्यपसी गिरोह' की चुप्पी पर सवाल उठाया।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत के साथ हुई 'कार्रवाई' पर बॉलीवुड चुप! अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाला गैंग गायब

बबीता ने  बॉलीवुड की चुप्पी पर भी सवावल उठाए। उन्होंने कहा हर मुद्दे पर आवाज उठाने वाले कैंडल गैंग ’और अवार्ड वापसी गैंग ऑफ़ बॉलीवुड चुप क्यों है?  क्या वे नहीं देख सकते कि क्या हो रहा है? वे इतने शांत क्यों हैं? पूरा देश उद्धव ठाकरे सरकार की घृणित मानसिकता को देख रहा है और वे जल्द ही इसका जवाब देंगे।

कंगना ने दावा किया है कि उन्हें महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बोलने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। पिछले हफ्ते, उन्होंने मुंबई पुलिस की आलोचना की और मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की। हालांकि, बीएमसी ने दावा किया कि विध्वंस कार्यालय में संरचनात्मक उल्लंघन के कारण था।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा