Earthquakes | हरियाणा के फरीदाबाद जिले में लगातार दो भूकंप से धरती हिली, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए झटके

By रेनू तिवारी | Jul 25, 2024

हरियाणा में भूकंप: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में गुरुवार को लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला झटका सुबह करीब 10:54 बजे महसूस किया गया, जबकि दूसरा 11:43 बजे महसूस किया गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।


पहला भूकंप सुबह 10:54 बजे आया

एनसीएस के अनुसार, पहला भूकंप रिक्टर पैमाने पर 2.4 तीव्रता का था। X पर लिखा "EQ of M: 2.4, On: 25/07/2024 10:54:13 IST, Lat: 28.44 N, Long: 77.38 E, Depth: 5 Km, Location: फरीदाबाद, हरियाणा।


दूसरा भूकंप 11:43 बजे आया

एनसीएस ने बताया कि दूसरा भूकंप भी रिक्टर पैमाने पर 2.4 की तीव्रता का था।  X पर लिखा "EQ of M: 2.4, On: 25/07/2024 11:43:08 IST, Lat: 28.45 N, Long: 77.39 E, Depth: 5 Km, Location: फरीदाबाद, हरियाणा।


प्रमुख खबरें

Odisha में बंगाली मजदूर की हत्या पर भड़कीं Mamata Banerjee, पूछा- क्या बंगाली बोलना अपराध है?

लड्डू गोपाल की सेवा में न करें देरी: जानें ठाकुर जी को स्नान कराने का शुभ मुहूर्त, जो घर में लाए सुख-समृद्धि

बांग्लादेश में 6 महीने में ईशनिंदा के बहाने हिंदुओं पर 71 हमले, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

217 करोड़ देने को तैयार, महाठग सुकेश अदिति सिंह को कोर्ट में सेटलमेंट ऑफर दिया