अयोध्या में 17 व 18 सितंबर को भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, सीएम योगी भी होंगे शामिल

By Satya Prakash | Sep 03, 2021

अयोध्या। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पिछड़े वर्ग जातियों के समर्थन जुटाने की तैयारी की है जिसको लेकर पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान से घर-घर तक कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र सरकार के योजनाओं व उनकी नीतियों का बखान करेगी। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अयोध्या से योजना की शुरुआत की है। दरसल अयोध्या में आयोजित एक दिवसीय पिछड़ा वर्ग के 14 जनपदों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।  इस बैठक में आगामी 17 व 18 सितंबर को आयोजित होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारी को लेकर था।  इसमें पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: भारत के मदरसों में दी जाती है आतंकवाद की शिक्षा,अयोध्या के संत का बड़ा बयान

अयोध्या पहुंचे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि इस बार पिछड़े वर्ग के लोगों ने इस बार भाजपा को 3:30 सौ 5 सीट को दिलाए जाने का मन बना लिया है। इसके लिए पूरे प्रदेश भर में 403 विधानसभा तक भाजपा के कार्यकर्ता पिछड़ा वर्ग समाज के यादव, कुर्मी, खटीक, कश्यप, प्रजापति,सैनी, निषाद सहित अन्य जातियों के लोगों के बीच पहुंचेंगे। और भाजपा की नीति सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है वहीं जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन 18 सितंबर को अयोध्या में किया जाना है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता बंसल भी मौजूद होंगे।

 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण कार्यशाला में कारीगरों ने शुरू किया कार्य

2022 विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पार्टियों के अयोध्या पहुंचने पर नरेंद्र कश्यप ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि सभी पार्टियां भाजपा की नकल कर रही हैं। भाजपा के आदर्शों पर लोग चल रहे हैं । तो इसमें हम क्या कर सकते हैं। भाजपा संस्कारों वाली पार्टी है।  शिष्टाचार वाली पार्टी है। मुलायम सिंह यादव के बीमार होने पर सीएम योगी ने उनके घर जाकर कुशल क्षेम लिया था। कल्याण सिंह के निधन पर कांग्रेस व सपा ने सम्वेदना व्यक्त करने से दूरी बनाई। भाजपा से सीखे राजनीतिक दल अयोध्या आ रहे हैं तो भगवान उनको दे सद्बुद्धि। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है अबकी बार 350 पार हमारी सरकार करेगी।फिर से योगी सरकार आएगी। प्रदेश की जनता जानती है कौन राम का नाम लेता है और कौन राम के नाम पर गोली चलवाता है।

प्रमुख खबरें

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई! 370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन Pranit More और Himanshu Jangra पर FIR दर्ज, वीडियो हटाने के निर्देश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नए सियासी भूकंप की आहट! उद्धव गुट के 7 सांसदों की बगावत, शिंदे सेना में विलय का पूरा प्लान

Box Office Report Today | इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की रफ़्तार बरकरार, Bharat Bhhagya Viddhaata और Governor की राहें हुईं मुश्किल