By अनन्या मिश्रा | Feb 27, 2025
क्यों आती है मुंह से बदबू
विटामिन डी की कमी
अगर आप रोजाना ब्रश और ओरल हाइजीन को मेंटेन रखते हैं और इसके बाद भी आपके मुंह से बदबू आती है। तो यह विटामिन डी की कमी का मुख्य लक्षण है। इस विटामिन की कमी से आपको हड्डियों में दर्द, थकान और बीमार पड़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
ऐसे करें समस्या का समाधान
विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स धूप होता है। ऐसे में व्यक्ति को कम से कम रोजाना सुबह 15-20 मिनट धूप में बैठना चाहिए।
अगर आप धूप में नहीं बैठ सकते हैं, तो आप डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं।
आप अपनी डाइट में अंडे, मशरूम, मछली और दूध आदि को शामिल करना चाहिए।
वहीं पानी पीने से ओरल हाइजीन भी काफी मेंटेन रहती है।
ओरल हाइजीन है जरूरी
बता दें कि ओरल हाइजीन इसलिए भी जरूरी है कि मुंह की बदबू से परेशान होकर आप खुद असहज महसूस करते हैं। वहीं यह शरीर में होने वाली गड़बड़ियों का भी संकेत देता है। ऐसे में विटामिन डी की कमी पूरी करने इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।