Infosys के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, कंपनी ने वार्षिक वेतन वृद्धि को चौथी तिमाही तक टाला: रिपोर्ट

By रितिका कमठान | Jan 07, 2025

भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी को टाल दिया है। कंपनी ने वार्षिक वेतन वृद्धि को वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही तक टाला है। ये जानकारी मनीकंट्रोल में सामने आई है। 

जानकारी के मुताबिक इस समय कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी टालने वाली इंफोसिस अकेली प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी नहीं है। इसके अलावा एचसीएलटेक, एलटीआईमाइंडट्री और एलएंडटी कंपनियां भी लागत से निपटने के लिए दूसरी तिमाही के लिए वेतन वृद्धि टाल चुकी है।

रिपोर्ट का कहना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संबंधित कुछ टीमें उन कर्मचारियों का वेतन बढ़ा सकती हैं जिन्होंने बेहतरीन रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनियां स्थिति को देखते हुए चुनिंदा वेतन वृद्धि की पेशकश कर सकती है क्योंकि प्रत्येक इकाई के पास ऐसा करने के लिए अलग से बजट होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईटी नौकरी बाजार में स्थिरता से कंपनियों को भरोसा है कि वेतन में बढ़ोतरी रोकने से कर्मचारी इस्तीफा नहीं देंगे। इसकी संभावना नहीं जताई गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 17 अक्टूबर को इंफोसिस ने कहा था कि वह चौथी तिमाही में चरणबद्ध तरीके से वेतन वृद्धि करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वेतन बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा जनवरी और कुछ अप्रैल से लागू करने की बात कही गई है।

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान