Badaun Double Murder| हत्याकांड में साजिद और जावेद के खिलाफ हुई एफआईआर, एक की एनकाउंटर में मौत

By रितिका कमठान | Mar 20, 2024

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में डबल मर्डर की घटना हुई है, जिसमें दो बच्चों की मौत हुई है। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

साजिद ने कहा-मेरा काम पूरा
एफआईआर में ये भी जानकारी लिखी गई है कि मेरी पत्नी के लौटने के बाद उसने साजिद और जावेद के हाथ में चाकू देखा। इस दौरान साजिद तीसरे बच्चे पर भी हमला करने की फिराक में था। इस हमले की कोशिश के कारण बच्चे पर भी चोटें आई है। दोनों बच्चों को चाकू मारने के बाद भाग रहे थे। इस दौरान जावेद ने मेरी पत्नी से भी कहा कि आज मेरा काम पूरा हो गया है।

ऐसे हुई थी घटना
पुलिस की मानें तो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में आज देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गयी। 

इस हमले के बाद बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉक्टर राकेश सिंह का कहना है कि घटना के कुछ घंटों के बाद ही 22 वर्षीय आरोपी साजिद को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है। घटना के बाद दो बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपी खून से लथपथ हो गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साजिद ऊर्फ जावेद मौके से भाग गया। पुलिस की टीम ने आरोपी का जंगल तक पीछा किया और वो शेखूपुर के जंगल में दिखाई दिया। जंगल में ही एसओजी और थाना पुलिस पीछा करती हुई पहुंची। यहां पुलिस पर आरोपी ने फायर किया, जिसके बाद पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गयी।

घटना सिविल लाइंस थाने की मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई घटना के बाद परिवार के सदस्यों और कुछ स्थानीय निवासियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और एक मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इलाके में सुरक्षा तैनात करने का आदेश दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साजिद इलाके में नाई की दुकान चलाता था और उसकी दुकान मृतक बच्चों के घर के काफी करीब स्थित है। पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइंस के मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर यह घटना घटित हुई है।

प्रमुख खबरें

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए Kajari Teej 2026 पर करें ये 4 विशेष Rituals, नोट करें सही Date और मुहूर्त

Dangal Girl Zaira Wasim के लिए देश से बड़ा है धर्म ! Independence Day Celebration में बच्चियों को नृत्य करते देख भड़कीं पूर्व अभिनेत्री

छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR रद्द करने के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट, पुलिस ज्यादती पर भी दिया बड़ा आदेश

Supreme Court का बड़ा कदम: आरोपी की फोटो वायरल करने पर केंद्र, X और Meta को भेजा कड़ा नोटिस