बदायूं 'निर्भया' के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी के साथ हुई बर्बरता से पति ट्रॉमा में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

बदायूं (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बदायूं थाने के उपैती क्षेत्र के एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में सोमवार देर शाम अचानक महिला के पति की तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। परिवारवालों ने बताया कि वह अजीब हरकतें और बहकी बहकी बातें करने लगा। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उनको जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे बरेली भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: बदायूं केसः सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी महंत गिरफ्तार, अनुयायी के घर में छिपा बैठा था दरिंदा

बरेली में उसका इलाज कर रहे डॉ. के के निर्मल ने बताया कि मरीज की शरीरिक हालत ठीक है और वह मानसिक तनावमें लग रहा है। मंगलवार की शाम को बरेली जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर उसे उसके गांव वापस भेज दिया गया। गौरतलब है कि तीन जनवरीको बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गयी 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन ने मंदिर के महंत सत्य नारायण और उसके दो साथियों पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है। इस आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!