Badlapur schoolkids assault: शिंदे सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे, शक्ति विधेयक पारित करने की मांग की

By अंकित सिंह | Aug 20, 2024

बदलापुर के एक स्कूल में बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न को लेकर महाराष्ट्र की सियासत तेज हो गई है। पूर्व सीएम और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने इसको लेकर शिंदे सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बदलापुर ही नहीं, देश में कहीं भी ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम शक्ति विधेयक पारित करने जा रहे थे, लेकिन हमारी सरकार गिरा दी गई। जिन लोगों ने हमारी सरकार गिराई और अब सत्ता में हैं, उनकी जिम्मेदारी है कि वे शक्ति विधेयक पारित करें और सख्त से सख्त कार्रवाई करें। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra के बदलापुर में बवाल, 2 स्कूली बच्चियों के यौन उत्पीड़न पर फूटा लोगों का गुस्सा, एक्शन में शिंदे सरकार

सुबह करीब 8 बजे सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित अभिभावक और स्थानीय नागरिक रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर आ गए और प्रशासन का ध्यान अपनी मांग की ओर आकर्षित करने के लिए पटरियों को जाम कर दिया, जिससे अप और डाउन रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जबकि पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। स्थानीय पुलिस ने 17 अगस्त को स्कूल के एक अटेंडेंट अक्षय शिंदे को कथित तौर पर तीन और चार साल की दो किंडरगार्टन लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शिकायत के अनुसार, उसने स्कूल के शौचालय में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट पर Omar Abdullah की PM Modi से गुहार, अन्यायपूर्ण युद्ध रोकने के लिए कूटनीति का करें इस्तेमाल

PNG vs LPG Cylinder । पाइप वाली गैस क्यों है बेहतर? जानें Self Billing और Digital Control के फायदे

Hardik Pandya ने दिखाया बड़ा दिल, वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को बांटे तोहफे

Hormuz पर Iran की सीधी चेतावनी, IRGC बोला- किसी भी अमेरिकी हरकत का देंगे कड़ा जवाब