Badminton Asia Championship: जापान-थाईलैंड से हारी Team India, फिर भी Quarter-Final में, अब असली चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2026

भारत की पुरुष और महिला टीम बृहस्पतिवार को यहां बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में अपने आखिरी ग्रुप मैच में क्रमश: जापान और थाईलैंड से 2-3 से करीबी हार के बावजूद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। गत चैंपियन भारतीय महिला टीम का मुकाबला मेजबान चीन से होगा जबकि पुरुष टीम अंतिम आठ चरण में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। युवा तन्वी शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बावजूद गत चैम्पियन भारत को ग्रुप वाय के दूसरे मैच में थाईलैंड के हाथों 2 . 3 से पराजय झेलनी पड़ी। इस हार के बावजूद भारत ने क्वार्टर फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया।

हालांकि उसने पहले ही क्वालीफाई कर लिया था। पूर्व विश्व जूनियर कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी ने दुनिया के नंबर 13 केंटो निशिमोटो को 21-18, 15-21, 21-11 से हराकर अच्छा प्रदर्शन किया जबकि दो बार के विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने यूगो कोबायाशी और ताकुरो होकी को 21-18, 15-21, 21-12 से हराया। इसके बाद भारत ने तीनों मैच गंवा दिए। एचएस प्रणय दुनिया के नंबर 19 यूशी तनाका से 16-21, 11-21 से हार गए। हरिहरन अमसकारुणन और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी काकेरू कुमागाई और हिरोकी निशि से जबकि तरुण मन्नेपल्ली दुनिया के नंबर 23 कोकी वातानाबे से 21-12, 14-21, 11-21 से हार गए।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा