आयुष ने एशियाई चैंपियनशिप में विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी लिन शी फेंग को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2026

भारत के आयुष शेट्टी ने बुधवार को बैडमिंटन एशियाई चैंपियनशिप में चीन के विश्व में सातवें नंबर के खिलाड़ी लिन शी फेंग को सीधे गेम में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। पिछले साल यूएस ओपन सुपर 300 का खिताब जीतने वाले विश्व के 25वें नंबर के खिलाड़ी आयुष ने 51 मिनट में 21-13 21-16 से जीत दर्ज की।

लिन ने अंतर कम करते हुए स्कोर 16-18 कर दिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपना संयम बनाए रखा और खिताब के दावेदार माने जा रहे लिन को बाहर का रास्ता दिखा दिया। भारत का कोई भी खिलाड़ी 1965 के बाद इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पुरुष एकल का खिताब नहीं पाया है। तब दिनेश खन्ना ने खिताब जीता था।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 2023 में पुरुष युगल का खिताब जीता था। सात्विक के चोटिल होने के कारण यह स्टार भारतीय जोड़ी इस बार टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रही है।

प्रमुख खबरें

चलती स्लीपर बस में नाबालिग से दरिंदगी: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 398 पन्नों की चार्जशीट, 51 गवाह और DNA रिपोर्ट शामिल

Asian Games: भारतीय मुक्केबाज Priya Ghanghas सेमीफाइनल में हारीं, मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

Rajya Sabha Elections: समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश यादव की मौजूदगी में दाखिल करेंगे नामांकन

कर्नाटक में MSP पर खरीदे जाएंगे 1.67 लाख टन से अधिक तिलहन और दालें, केंद्र ने दी मंजूरी