एशिया चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी का कारनामा, दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

By Kusum | Apr 10, 2026

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने एशिया चैंपियनशिप 2026 के मेंस सिंगल क्वार्टरफाइनल में शानदार खेल दिखाया है। इस दौरान उन्होंने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराया है, जो दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी हैं। इस जीत के साथ ही भारत का एक मेडल पक्का हो गया है। हालांकि, आयुष सेमीफाइनल में भी अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे और जीत हासिल कर फाइनल में अपनी  जगह बनाना चाहेंगे। 

इस जीत के साथ आयुष शेट्टी अब सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर 1 थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न से भिड़ेंगे। आयुष इस पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक भी गेम नहीं हारे हैं जो उनकी फॉर्म को दिखाता है। आयुष ने टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में भी मजबूत विरोधियों को हराया था। इस दौरान उन्होंने चीन के 7वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी शी फेंग और चाइनीज ताइपे के ची यू जेन को हराकर क्वार्टर फाइनल तक पहुंच बनाई थी। 

आयुष शेट्टी की ये जीत न सिर्फ उनके करियर के लिए बल्कि पूरे भारतीय बैडमिंटन के लिए बेहद अहम है। युवा खिलाड़ी का आत्मविश्वास और मैच फिनिशिंग स्किल इस टूर्नामेंट में सबसेज्यादा चर्चा में रहा है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़ी Congress, देश भर में किया विरोध प्रदर्शन

CPI ने पटना में निकाला मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

Pitru Paksha में ऐसे तैयार करें श्राद्ध की थाली, खीर-पूड़ी के साथ रखें पितरों की पसंदीदा डिश

भारत चल पड़ा है नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर