Badminton: एच एस प्रणय से हारे श्रीकांत, समीर भी जापान ओपन से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2019

तोक्यो। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के श्रीकांत का खराब फार्म जापान ओपन में भी जारी रहा और उन्हें बुधवार को यहां पहले दौर में ही हमवतन एच एस प्रणय से हार का सामना करना पड़ा। समीर वर्मा भी पहले दौरे से आगे नहीं बढ़ पाये और डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से सीधे गेम में हार गये। गैरवरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी को 46 मिनट तक चले मैच में 17-21, 12-21 से पराजय का सामना करना पड़ा। प्रणय ने अपने से अधिक रैंकिंग के श्रीकांत को 13-21, 21-11, 22-20 से हराया। यह मैच 59 मिनट तक चला। 

आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत का प्रणय के खिलाफ रिकार्ड बेहतर रहा है। उन्होंने पहला गेम आसानी से अपने नाम किया। प्रणय ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की और फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंचे तीसरे और निर्णायक गेम में महत्वपूर्ण मौकों पर अंक बटोरे। वह दूसरे दौर में डेनमार्क के रासमुस गेमके का सामना करेंगे। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत इस सत्र में फार्म से जूझ रहे हैं। वह पिछले सप्ताह इंडोनेशिया ओपन में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाये थे। इस बीच प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी मिश्रित युगल से बाहर हो गयी है। उन्हें चीन के झेंड सी वेइ और हुआंग या कियोंग ने 21-11, 21-14 से हराया। 

प्रमुख खबरें

Sawan Third Monday पर ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, Lucky Zodiac Signs की बढ़ेगी Wealth और Reputation

Rajasthan Cabinet approves UCC Bill 2026: राजस्थान में बहुविवाह पर बैन और पंजीकरण अनिवार्य, कैबिनेट की मुहर

NCB Mumbai का Interstate Drug Network पर बड़ा एक्शन, Gujarat से Mumbai तक फैला था अवैध कारोबार

Dharamshala में Tibet Tattoo Protest: चीन के Ethnic Unity Law के खिलाफ तिब्बतियों का अनोखा और बड़ा संघर्ष