Badminton Star Ashmita Chaliha का सफर थमा, Korean खिलाड़ी Park Ga Eun ने सेमीफाइनल में हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2026

अश्मिता चालिहा की शनिवार को यहां महिला एकल के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की पार्क गा यून से सीधे गेम में हार के साथ भारत का मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया। विश्व रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी 38 मिनट तक चले मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 61वें नंबर की खिलाड़ी पार्क से 17-21, 9-21 से हार गई। जब अश्मिता ने 15-11 की बढ़त बनाई तो ऐसा लग रहा था कि वह पहला गेम जीत जाएंगी, लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने लगातार छह अंक जीतकर जोरदार वापसी की और 16-15 से आगे हो गईं।

दूसरे गेम के शुरू में स्कोर 3-3 से बराबर था लेकिन इसके बाद पार्क ने 9-5 की बढ़त बना ली, जिसके बाद उन्होंने लगातार आक्रामक विनर्स और शानदार नेट प्ले के दम पर अपनी बढ़त को कायम रखा और भारतीय खिलाड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। अश्मिता की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत का सफर समाप्त हो गया, क्योंकि इससे पहले आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अनमोल खरब क्वार्टर फाइनल में हान कियान शी से हार गई थी।

प्रमुख खबरें

Delimitation को लेकर Kharge ने PM Modi को चेताया, कहा- बिना चर्चा कोई बड़ा फैसला न लें

Kishtwar में पूर्ण बंद रहा, नाबालिग छात्रा की मौत पर बाजार और सार्वजनिक वाहन थमे

AIMIM वोटकटवा नहीं, 2027 UP Election में कई MLA जीतेंगे: Owaisi का ऐलान

कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश! UP के सर्वे ने चौंकाया