सात्विक-चिराग का बयान, कहा- ‘सर्विस वैरिएशन’ की चुनौती से पार पाने के बाद ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2024

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ‘सर्विस वैरिएशन’ चुनौती से पार पाने के बाद आगामी पेरिस ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से ‘शारीरिक और मानसिक अनुकूलन’ पर फोकस बनाये हुए हैं।

सात्विक (23 वर्ष) और चिराग (26 वर्ष) की जोड़ी को अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस में बहुत सारी विविधता जैसे ‘टंबल’, ‘स्पिन’ और ‘वाइड’ से परेशानी होती रही है जिसमें विशेष रूप से कोरियाई और इंडोनेशियाई जोड़ियां शामिल हैं जिन्होंने हाल के टूर्नामेंट में इनका इस्तेमाल किया। चिराग ने कहा कि उन्होंने इस नयी चुनौती से पार पा लिया है और पेरिस ओलंपिक के दौरान इससे निपटने के लिए आत्मविश्वास से भरे हैं।

चिराग ने पीटीआई को दिये ‘ईमेल’ साक्षात्कार में कहा, ‘‘जहां तक सर्विस वैरिएशन का संबंध है तो यह नयी चुनौती है लेकिन इसे पूरी तरह से महत्वपूर्ण मानना भी सही नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा भी समय था जब हम इसका सामना करने से जूझते रहे थे लेकिन हमने आखिरकार इससे पार पा लिया है। हम जानते हैं कि इससे कैसे निपटना है, हम इसका अभ्यास कर रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हम ओलंपिक में इसका सामना करने में मजबूत साबित होंगे।’’

दुनिया की मौजूदा तीसरे नंबर की जोड़ी पिछले ओलंपिक में अपने ग्रुप के तीन में से दो मैच जीतने के बावजूद क्वार्टरफाइनल में पहुंचने से चूक गयी थी। सात्विक ने कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में खेलने का अनुभव पेरिस ओलंपिक की हमारी तैयारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस तरह के ऊंचे स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने से हमें महत्वपूर्ण सीख मिली कि दबाव से कैसे निपटा जाये, फोकस कैसे रखा जाये और खेलने की विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल किस तरह हुआ जाये।

प्रमुख खबरें

India A ने 464 रन पर पारी घोषित कर New Zealand A पर कसा शिकंजा

AIMIM नेता Waris Pathan बोले- Abdul एक दिन UP का CM और देश का PM बनेगा

दिल्ली में दिवाली से पहले AQI पहुंचा 483, CPCB ने हवा को Severe श्रेणी में दर्ज किया

अमेरिकी नौसेना से आगे निकला China, समंदर में तैनात किए 400 से ज्यादा जंगी जहाज