बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा पूरी तरह से प्रारंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2024

देहरादून। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह बंद रहने के बाद रविवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और इसी के साथ चारों धामों की यात्रा शुरू हो गयी। गढ़वाल हिमालय के चारधाम के नाम से मशहूर अन्य तीन धाम-केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के पर्व पर शुक्रवार को ही खोल दिए गए थे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्धारित मुहूर्त पर सुबह छह बजे खोल दिए गए। इस मौके पर मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे जो ‘जय बदरी विशाल’ का उद्घोष कर रहे थे। 

रावल ने इसके बाद गर्भगृह में भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर के कपाट खुलने के एक दिन पहले से ही बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही सभी चारों धामों के कपाट खुल चुके हैं और चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो गयी है। पिछले साल बदरीनाथ में दर्शन के लिए रिकार्ड 1839591 श्रद्धालु पहुंचे थे और लोगों के उत्साह को देखते हुए राज्य सरकार को इस बार और श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम चार बजे तक सात लाख 37 हजार 885 श्रद्धालु बदरीनाथ के लिए अपना आनलाइन पंजीकरण करवा चुके थे।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup

Delhi में प्याज की कीमतों से बड़ी राहत! अब 35 रुपये/किलो में मिलेगा, Kanda Express रवाना