Karan Aujla के Concert में शामिल होने के लिए रैपर-सिंगर Badshah ने तोड़ा ट्रैफिक नियम, गुरुग्राम पुलिस ने लगाया भारी जुर्माना

By रेनू तिवारी | Dec 17, 2024

मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह को गलत साइड में गाड़ी चलाना महंगा पड़ गया है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बादशाह पर 15,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। रविवार को पंजाबी सिंगर करण औजला का गुरुग्राम के सेक्टर 68 स्थित एरिया मॉल में लाइव कॉन्सर्ट था। बादशाह भी इस कॉन्सर्ट में अपनी तीन कारों के काफिले के साथ शामिल हुए थे, जिसमें एक थार भी शामिल थी। जैसे ही बादशाह का काफिला गुरुग्राम के बादशाहपुर पहुंचा, उन्होंने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बादशाहपुर से एरिया मॉल तक गलत साइड में गाड़ी चलाई। जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गईं।

इसे भी पढ़ें: Allu Arjun की Pushpa 2: The Rule रच रही है बॉक्स ऑफिस पर इतिहात, जानें अब तक मेकर्स ने छापे कितने नोट?

 

ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया, "तेज गति से गाड़ी चलाने, गाड़ी में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने और गलत साइड में गाड़ी चलाने के आरोप में चालान काटा गया है और कार्रवाई की गई है।" गाड़ी किसके नाम पर रजिस्टर्ड है? गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, इस काफिले में एक थार भी शामिल थी, जिस पर नंबर प्लेट लगी हुई थी। वहीं, काफिले में शामिल बाकी गाड़ियों के नंबर अस्थायी थे। पुलिस ने बताया कि इस गाड़ी में रैपर सिंगर बादशाह बैठे थे। हालांकि, यह गाड़ी पानीपत के दीपेंद्र माली के नाम पर रजिस्टर्ड है। बादशाह से चालान का जुर्माना भरने को कहकर ट्रैफिक पुलिस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं।

इसे भी पढ़ें: अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर डरे हुए है Aamir Khan... बढ़ रही है बेचैनी! एक गलती कहीं Adipurush की हालत पर ना पहुंचा दें?

पुलिस ने क्या कहा?

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप ने बताया, "तीन गाड़ियां थीं। सोहना रोड पर एक म्यूजिक इवेंट था। उस इवेंट में जाने के लिए उन्होंने गलत दिशा का इस्तेमाल किया। गाड़ी गलत साइड में चलाई गई थी। इस पर गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई की है। तीन गाड़ियां थीं। इनमें से एक पर नंबर प्लेट लगी थी। गलत साइड में गाड़ी चलाने और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के लिए करीब 15 हजार रुपये का चालान काटा गया है। चालान के दौरान पता चला कि यह काफिला सिंगर बादशाह का है।"

 Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood


View this post on Instagram

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

प्रमुख खबरें

Mahadev App Scam: CBI को मिली Saurabh Chandrakar की 8 दिन की कस्टडी, पूछताछ के लिए ले गई दिल्ली

Guyana को सड़क और स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर देगा भारत

Govatsa Dwadashi: संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी Bach Baras व्रत, गाय और बछड़े की होगी पूजा

BJP नेता Nitesh Rane का Congress पर हमला, कहा- सत्ता परिवर्तन से Sharia लाने की साजिश