बागपत अग्निकांड: पत्नी ने लगाई आग या पति ने खुद को जलाया? पुलिस जांच में उलझा मामला

By रेनू तिवारी | Jul 25, 2025

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक बारस फिर से घरेलू कलेश का बिगड़ा हुआ मामला सामने आया है। पति-पत्नी और समुराल के बीच का कलेश इस कदर बढ़ गयी कि इससे अपराध को जन्म दिया।  पुलिस मामले की जान कर रही है। आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है। आखिर कैसे एक युवल झुलसा हुआ अस्पताल की बेड पर पहुंचा।

गंभीर रूप से झुलसे सन्नी को परिजन पहले मेरठ मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। शिकायत के आधार पर दोघट थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को सन्नी की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है, लेकिन यह मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक सन्नी अपनी पत्नी को ले जाने के लिए ससुराल आया था, लेकिन पत्नी उसके साथ घर जाने के लिए तैयार नहीं थी, इससे आक्रोशित होकर सन्नी ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

प्रमुख खबरें

UNGA 81st Session | भारत की कूटनीतिक सक्रियता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईयू और नाउरू के नेताओं से की उच्चस्तरीय चर्चा

Houthi हमलों के बीच ब्रिटेन Saudi Arabia के सैन्य विमानों को हवा में देगा ईंधन

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट