बहादुर सिंह 25 साल बाद भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच पद से हटे, एएफआई ने की तारीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच बहादुर सिंह को 25 साल तक सेवा देने के बाद अपने पद से हटना पड़ा चूंकि भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के साथ उनका अनुबंध समाप्त हो गया है और आयु नियमों के आधार पर उनके करार को आगे नहीं बढ़ाया गया। एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक (1978, 1982) जीतने वाले 74 साल के इस कोच का अनुबंध 30 जून को समाप्त हुआ और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिविरों में कोचों की ऊपरी आयु सीमा 70 तक रखने के अपने दिशानिर्देशों के मुताबिक इसे आगे नहीं बढ़ाया। भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्य कोचों में एक बहादुर सिंह का कार्यकाल फरवरी 1995 में शुरू हुआ था। इस खबर की पुष्टि करते हुए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता और फिर मुख्य कोच के तौर पर उनके योगदान की सराहना की।

इसे भी पढ़ें: रीयल मैड्रिड ने दर्ज की लगातार सातवीं जीत, चैम्पियन बनने के करीब पहुंचा

एएफआई योजना और कोचिंग समिति के अध्यक्ष ललित भनोट ने कहा, ‘‘ एशियाई खेलों में देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ने खेल समुदाय में यह विश्वास पैदा किया कि थोड़ी अधिक योजना और प्रयास के साथ भारत अपने स्तर को ऊंचा उठा सकता है और वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ सकता है। बहादुर जी ने इस उत्थान में योगदान दिया।’’ एएफआई के सूत्रों ने कहा कि सिंह अभी भी एक सलाहकार की भूमिका में भारतीय एथलेटिक्स से जुड़ सकते हैं। सिंह ने 1978 के बैंकॉक और 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में गोला फेंक में लगातार दो स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने इससे पहले 1974 में तेहरान में रजत पदक जीता था। उन्होंने एशियाई ट्रैक एवं फील्ड मीट में भी पदक चार पदक जीते जिसमें1973 में कांस्य, 1975 में स्वर्ण , 1979 में कांस्य और 1981 में रजत पदक जीता था। उन्होंने मास्को ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें 1976 में अर्जुन पुरस्कार और 1998 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1983 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान