Bahraich में Indo-Nepal Border के पास 60 लाख रुपये की अफीम जब्त, चार तस्कर अरेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 10, 2026

बहराइच (उप्र), नौ सितम्बर बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने एक वाहन से करीब पांच किलोग्राम अफीम बरामद करके नेपाल निवासी एक दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बुधवार को पुलिस के एक अधिकारी ने दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी के अनुसार, बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है।

पुलिस के अनुसार, दंपत्ति यह मादक पदार्थ चालक और सहचालक के सहयोग से ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, 6,510 रुपये भारतीय मुद्रा और 4,310 नेपाली रुपये भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त किया गया है। तिवारी ने बताया कि इस संबंध में रुपईडीहा थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

COP31 से पहले भारत ने लू को प्राकृतिक आपदा माना, NDMA ने उठाई फंड की मांग

Krishna Nagar के स्कूल में छात्रा की जलकर मौत, Delhi Police ने खंगाले CCTV फुटेज

Ayushman Card के लिए कौन है पात्र है? किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

केरलम के पूर्व राज्यपाल ने KPSC Chairman को हटाने की राष्ट्रपति से की सिफारिश