बहराइच में खौफनाक वारदात: 'साफ खाना नहीं बनाने' का आरोप लगाकर कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटा

By रेनू तिवारी | Jul 23, 2026

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक 28 वर्षीय युवक ने अपनी ही 55 वर्षीय मां की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका के पति भगवानदीन ने मीडियाकर्मियों के समक्ष बयान दिया कि उनके हत्यारोपी पुत्र को अक्सर अपनी मां से यह शिकायत रहती थी कि वह उसके लिए स्वच्छता के साथ भोजन नहीं बनाती हैं।

बेटे का आरोप था कि जो भोजन उसे परोसा जाता है उसमें गंदगी रहती है। आरोपी के पिता के अनुसार, आज सुबह पहले की तरह यही शिकायत करते हुए उसने (बेटे ने) अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हर्षिता तिवारी ने संवाददाताओं से बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को विशेश्वरगंज थानान्तर्गत ग्राम फुलेरा में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई।

उच्चाधिकारियों सहित पुलिस टीम, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। तिवारी ने बताया कि मौके पर पूछताछ के दौरान पड़ोसियों और परिजनों से जानकारी मिली कि महिला के बेटे छैलू वर्मा (28 वर्ष) ने अपनी 55 वर्षीय मां पर कुल्हाड़ी से वार करके उनकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण पर बड़ा अपडेट, UMEED Portal पर दर्ज हुईं 7.99 लाख से अधिक संपत्तियां

सीओ ने बताया कि मृतका के पति की लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छैलू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस