बेयरस्टा और वार्नर ने खेले तूफानी शतक, SRH ने RCB को 118 रन से रौंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2019

हैदराबाद।जानी बेयरस्टा और डेविड वार्नर के शतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 118 रन से हरा दिया।हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 231 रन बनाये। जवाब में आरसीबी की टीम 19 . 5 ओवर में 113 रन पर आउट हो गई।हैदराबाद के लिये इंग्लैंड के बेयरस्टा ने 56 गेंद में 114 रन बनाये जबकि वार्नर ने 55 गेंद में 100 रन की पारी खेली।पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 185 रन जोड़े।बेयरस्टा ने अपनी पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाये जबकि वार्नर ने पांच चौके और पांच छक्के जड़े। 

इसे भी पढ़ें: आईपीएल में हमारी सबसे शर्मनाक हार में से एक: विराट कोहली

आरसीबी की यह लगातार तीसरी हार है जबकि सनराइजर्स की तीन मैचों में दूसरी जीत है। इस सत्र में पहला आईपीएल मैच खेल रहे अफगान हरफनमौला मोहम्मद नबी ने चार विकेट लिये जिनमें से दो विकेट दूसरे ओवर में निकाले । चौथे ओवर के आखिर में आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 22 रन था।नबी ने पार्थिव पटेल को आउट करने के बाद शिमरोन हेटमायेर और एबी डिविलियर्स को पवेलियन भेजा।इसके बाद संदीप शर्मा नक कप्तान विराट कोहली को सातवें ओवर में आउट करके आरसीबी को सबसे बड़ा झटका दिया।अगली गेंद पर शिवम दुबे रन आउट हो गए। इस समय स्कोर 7 .3 ओवर में छह विकेट पर 35 रन था । इसके बाद कोलिन डि ग्रांडहोमे (37) और 16 बरस के प्रयास रे बर्मन (19) ने बस हैदराबाद की जीत का इंतजार लंबा कराया। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand Assembly में घमासान, Hemant Soren बोले- BJP कर रही छात्र आंदोलन से राजनीति!

अचानक बांग्लादेश क्यों पहुंचे भारत के 4 अफसर, खुफिया एजेंसी DGFI का क्या है खेल?

Long Weekend Travel Plan: अगस्त की छुट्टियों में Udaipur और Coorg की हरियाली और Monsoon नजारों का उठाएं लुत्फ

कपड़े पहनकर बैठो, महिलाएं आ रही हैं...बनियान और शॉर्ट्स पहने AAP विधायक का वीडियो देख भड़कीं CM रेखा गुप्ता