बजाज आटो की बिक्री पिछले वर्ष जुलाई की तुलना में इस वर्ष 33 प्रतिशत प्रतिशत घटकर 2.55 लाख इकाई रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2020

नयी दिल्ली। बजाज आटो ने सोमवार को बताया कि जुलाई माह में उसके वाहनों की कुल बिक्री पिछले साल के इसी माह की तुलना में 33 प्रतिशत घटकर 2,55,832 इकाई रही। कंपनी ने एक साल पहले जुलाई माह में कुल 3,81,530 वाहन बेचे थे।बजाज आटो मुख्य रूप से मोटर साइकिल, दुपहिया और तिपहिया स्कूटर का उत्पादन करती है। बजाज आटो ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में कहा कि जुलाई 2020 में घरेलू बाजार में उसके 1,58,976 वाहन बिके जबकि एक साल पहले उसने घरेलू बाजार में 2,05,470 वाहन बेचे थे। इस प्रकार इसमें 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद