Bajaj ने पेश किया Pulsar P150, स्पोर्टी लुक के साथ मिलेगा दमदार इंजन, जानें कीमत और फीचर्स

By अंकित सिंह | Dec 09, 2022

युवाओं में पल्सर का क्रेज जबरदस्त कार्य कर रहा है। पल्सर शुरुआत से ही युवाओं में लोकप्रिय रहा है। यही कारण है कि बजाज की ओर से पल्सर को लगातार नए-नए वेरिएंट में पेश किया जाता है। बजाज की ओर से पल्सर पी150 को लॉन्च किया जा चुका है। इस बाइक में कुछ खास बदलाव किए गए हैं, जो इस सेगमेंट में इसे और भी बेहतर बनाती है। फिलहाल पल्सर 150पी को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें सिंगल डिस्क वैरीअंट और ट्विन डिस्क वेरिएंट शामिल है। सिंगल डिस्क वेरिएंट की कीमत की बात करें तो 1.16 लाख रुपये जबकि ट्विन डिस्क वेरिएंट की कीमत 1.19 लाख रुपए है। यह कीमत एक्स शोरूम की है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि इस बाइक को स्पोर्टी लुक देने के साथ-साथ डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए हैं। 

बाइक के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेड लैंप, एलइडी टेल लैंप को लगाया गया है। बाइक में यूएसबी कनेक्टिविटी भी दे दी गई है जो कि आपके लिए मोबाइल को चार्ज के काम में आ सकता है। गियर इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी मीटर और क्लॉक जैसी कई अन्य सुविधाएं भी दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि एफ250 और एन160 के बाद यह तीसरी पल्सर है जो कि नए प्लेटफार्म पर तैयार की गई है। बाइक की लुक पूरी तरीके से ग्लैमरस है जो कि अपने सेगमेंट में इसे खास बनाती है। 

प्रमुख खबरें

Palghar में अस्पतालकर्मी पर हमले के बाद Shiv Sena ने 6 और पदाधिकारियों को किया निलंबित

Punjab Congress के प्रदर्शन से दूर रहे Channi और रंधावा, वडिंग ने नकारी कलह

NIA ने Saharanpur PNB करेंसी चेस्ट से जुड़े 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में बैंककर्मी को पकड़ा

RSS March पर Jadavpur University के चार गेट बुधवार को रहेंगे बंद