Congress के घोषणापत्र पर भड़का बजरंग दल, पार्टी मुख्यालय के पास किया विरोध प्रदर्शन, कर्नाटक में लगाए चेतावनी भरे पोस्टर

By अंकित सिंह | May 03, 2023

कांग्रेस पार्टी द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के वादे ने कर्नाटक की राजनीति में हलचल मचा दी है। इसको लेकर भाजपा तो हमलावर है ही, अब इसका असर जमीन पर भी दिखने लगा है। कर्नाटक के चिकमंगलुरु जिले के कई घरों में पोस्टर देखे गए। पोस्टर के अलावा इन घरों पर बजरंग दल का झंडा भी है। पोस्टर में जरिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई है कि वे 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगने के लिए इन घरों में एंट्री न करें। पोस्टर में साफ तौर पर लिखा है कि यह बजरंग दल के कार्यकर्ता का घर है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Sharad Pawar ने Uddhav Thackeray की अनुभवहीनता पर निशाना साधकर MVA के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिये हैं

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उसने वादा किया है कि प्रदेश में जाति एवं धर्म के आधार पर ‘नफरत फैलाने’ के लिए बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। उसका कहना है कि ऐसे संगठनों को प्रतिबंधित करने की कार्रवाई भी हो सकती है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने पहले भगवान राम को ताले में बंद कर किया और अब वह ‘जय बजरंग बली’ का नारा लगाने वालों को ताले में बंद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज हनुमान जी की इस पवित्र भूमि को नमन करना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है और दुर्भाग्य देखिए, मैं आज जब यहां हनुमान जी को नमन करने आया हूं उसी समय कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी