बजरंग दल नेता मोनू मानेसर हरियाणा में गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2023

हरियाणा के नूंह जिले में जुलाई में हुई हिंसा एवं राजस्थान में दो मुस्लिमों की हत्या के मामले में आरोपी गोरक्षक मोनू मानेसर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजस्थान पुलिस ने मोनू के खिलाफ फरवरी में दो मुस्लिमों की हत्या करने का मामला दर्ज किया था। इसके अलावा उस पर हरियाणा में सांप्रदायिक नफरत फैलाने का भी आरोप है। अधिकारियों के अनुसार, नूंह की एक अदालत से ‘ट्रांजिट रिमांड’ मिलने के बाद उसे राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया। नूंह पुलिस ने उसे कथित तौर पर गुरुग्राम के मानेसर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मोनू के पास से एक पिस्तौल, तीन कारतूस और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

इसमें कथित तौर पर आपत्तिजनक का इस्तेमाल किया गया था। मोनू पर हरियाणा के नूंह से सटे राजस्थान के डीग जिले (पूर्व में भरतपुर जिला) के घाटमीका गांव के दो लोगों को गो तस्कर बताकर उनका अपहरण करने और उनकी हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। फरवरी में नासिर (25) और जुनैद (35) का डीग जिले से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। अगली सुबह उनके शव हरियाणा के भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार में मिले थे। भरतपुर के पुलिस महानिरीक्षक रूपिंदर सिंह ने बताया कि मोनू की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी मिलने के बाद डीग से एक टीम मंगलवार को नूंह गई। उन्होंने शाम को कहा, ‘‘उसे (मोनू) नूंह पुलिस ने अदालत में पेश किया गया और राजस्थान पुलिस ने भी उसकी हिरासत की मांग के लिए एक आवेदन दायर किया था। अदालत ने उसकी हिरासत राजस्थान पुलिस को दे दी और अब उसे नूंह से डीग ले जाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा