कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, अन्य 12 से पूछताछ कर रही पुलिस

By अनुराग गुप्ता | Feb 22, 2022

शिवमोगा। कर्नाटक में शिवमोगा जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शिवमोगा एसपी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 12 से पूछताछ की जा रही है। 

दो दिन और बढ़ाया गया कर्फ्यू

शिवमोगा उपायुक्त डॉ सेल्वामणि आर ने बताया कि धारा 144 को दो दिन और बढ़ाकर शुक्रवार सुबह तक कर दिया गया है। स्कूल अगले 2 दिनों के लिए बंद रहेंगे। स्थिति के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। दरअसल, मंगलवार की सुबह तुंगनगर इलाके में हिंसा और आगजनी की छिटपुट घटनाएं हुईं। जिसके बाद कर्फ्यू को आगे बढ़ा दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: हिजाब मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित, राज्य सरकार ने कहा- सिर्फ कक्षाओं के लिए है प्रतिबंध 

आपको बता दें कि बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के बाद से शिवमोगा में तनाव का माहौल है। ऐसे में शहर में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। एक अधिकारी ने बताया था कि (हत्या के बाद से) शहर में हिंसा और आगजनी की 14 अलग-अलग वारदात हुई जिस पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल