Bajrang Punia को जान से मारने की मिली धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा गया मैसेज, पुलिस ने शुरू की जांच

By एकता | Sep 08, 2024

किसान कांग्रेस के वर्किंग चेयरमैन बने बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, एक विदेशी नंबर से बजरंग के व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। मैसेज में लिखा था कि बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा, ये हमारा आखिरी संदेश है। चुनाव से पहले हम दिखा देंगे हम क्या चीज हैं। जहां शिकायत करनी है करले ये हमारी आखिरी और पहली चेतावनी है।

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections 2024 । कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में कुछ दागी चेहरे हैं, भाजपा नेता अनिल विज का आरोप

बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। इसके बाद पार्टी ने उन्हें अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। बता दें, 4 सितंबर को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दोनों पहलवानों ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया था।

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections 2024 । जुलाना में विनेश फोगाट ने शुरू किया चुनाव प्रचार, लगा पाएंगी जीत का दांव?

पुनिया ने रविवार को कांग्रेस में शामिल होने पर हो रही राजनीति पर कहा, 'मैं एक एथलीट और किसान का बेटा हूं, पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसके अनुसार मुझे लगता है कि मैं किसानों की चिंताओं को बेहतर तरीके से उठा सकता हूं। बृजभूषण और भाजपा को दिक्कत है (कि हम कांग्रेस में शामिल हो गए)। अगर हम भाजपा में शामिल होते तो हम देशभक्त बन जाते, लेकिन कांग्रेस में शामिल होने के कारण वे हमें देशद्रोही कह रहे हैं। हम अपने नेता राहुल गांधी और उनके संघर्ष के साथ हैं। वे सभी वर्गों की आवाज उठा रहे हैं, चाहे वह किसान हों, युवा हों या एथलीट।'

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप