रंग लाई CM Yogi की अपील, ईद पर सड़कों नहीं...ईदगाहों में हुई नमाज़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 29, 2023

लखनऊ। बकरीद का पर्व उत्तर प्रदेश में शांति और सौहार्द के माहौल में मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी की अपील पर धर्मगुरु भी आगे आए और किसी भी जनपद में सड़क यातायात बाधित कर नमाज़ आदि धार्मिक क्रियाकलाप नहीं हुए। यही नहीं, सभी जिलों में तय और चिन्हित स्थानों पर ही कुर्बानी हुई और इसके तत्काल बाद अपशिष्ट का निस्तारण भी कराया गया।

पूर्व में पीस कमेटी की 2400 से अधिक गोष्ठियां भी की गईं। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए भी पुलिस तैयार दिखी। त्योहार की आड़ में उपद्रवी तत्व किसी भी तरह की परेशानी पैदा करे, उससे निपटने के लिए 238 कंपनी पीएसी, 3 कंपनी एसडीआरएफ, 7 कंपनी सीएपीएफ और 7570 अंडर ट्रेनी उपनिरीक्षकों को राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में लगाया गया। बॉडी वॉर्न कैमरा, वाईना कूलर, ड्रोन, हाई रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी गई। राज्य में शांति सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीतिक रूप से 1.25 लाख से अधिक नागरिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। इसके अलावा, 'यूपी 112' और एकीकृत पुलिस आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के लगभग 4,800 पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) को चौबीसों घंटे गश्त कर रही हैं।

यूपी में बन रही शांति और सौहार्द की नई परंपरा सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को शीर्ष प्राथमिकता मानने वाले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोशिशें रंग लाने लगी हैं। शांति और सौहार्द के साथ धार्मिक आयोजन होना यूपी में एक परंपरा बनती जा रही है, तो योगी के कानून व्यवस्था ने अन्य राज्यों के सामने नजीर भी पेश किया है। बुल्डोजर मॉडल और धार्मिक स्थलों पर लगे अनावश्यक लाउडस्पीकर की समस्या के सौहार्दपूर्ण निदान के बाद अब सड़क पर नमाज़ पढ़ने की समस्या का आम सहमति से हल पेश करने वाले योगी आदित्यनाथ के लॉ एंड ऑर्डर मॉडल की सराहना हो रही है।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner घुटने के इलाज के लिए Tennis कोर्ट से दूर, विंबलडन के बाद नहीं खेलेंगे 2026 Season

Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज

Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक

Commerce Ministry के तहत नया Authority करेगा 500 Crore से बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी