Ayodhya में हम बाला साहेब ठाकरे महाराष्ट्र भवन बना रहे हैं, शिंदे बोले- योगी ने जगह के लिए तुरंत भर दी हामी

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारी टीम किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कर रही है। किसानों का जो मुआवज़ा बनता है वह दिया जाएगा। अयोध्या हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि आस्था का विषय है। मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाराष्ट्र भवन निर्माण के लिए जगह की मांग की उन्होंने तुरंत हां कर दी। वहां हम बाला साहेब ठाकरे महाराष्ट्र भवन बना रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya दौरे के दौरान एकनाथ शिंदे ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- मंदिर वहीं बनाएंगे मगर...

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए वे स्वयं प्रयास कर रहे हैं. अयोध्या का वातावरण भक्तिमय है और श्री राम मंदिर के गर्भगृह का वातावरण दिव्य ऊर्जा की अनुभूति कराता है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर का निर्माण जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भगवान रामचंद्र की जन्मस्थली का दौरा किया। इसके बाद वे जैन मंदिर गए और भगवान महावीर के दर्शन के बाद अन्य वरिष्ठ संतों और महंतों से मिले। इसी तरह, उन्होंने मंदिर के निर्माण का पर्यवेक्षण किया। 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला