दिल्ली में मकान की बालकनी ढही, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2024

दिल्ली में बुधवार को देर रात भारी बारिश की वजह से दो मंजिला एक मकान की बालकनी ढह गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में स्थित हरीश वाली गली में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारी ने बताया कि मकान की पहली और दूसरी मंजिल की बालकनी ढह गईं। डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 2:50 बजे मकान की बालकनी ढहने की सूचना मिली।

प्रमुख खबरें

Middle East Crisis: लखनऊ और बडगाम में जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शन, Palestine को लेकर भी उठी आवाज

Iraq में US Air Force का KC-135 विमान क्रैश, चार अमेरिकी सैनिकों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स के खरीदने पर बीसीसीआई का बयान, जानें क्या कहा?

राज्यसभा चुनाव की बिसात: Haryana, Bihar, Odisha में कड़ा मुकाबला, शुरू हुई Resort Politics!